शादी में रिश्ते और पैसे का महत्व दर्शाती हुई एक महिला की विचारशील तस्वीर
शादी में रिश्ते और पैसे का महत्व: एक सच्ची कहानी से सीख

शादी में रिश्ते और पैसे का महत्व: एक आपबीती कहानी

शादी में रिश्ते और पैसे का महत्व कितना होता है, यह बात इंसान को अक्सर तब समझ में आती है जब वह अपनी किसी जल्दबाजी या गलत फैसले के कारण एक अच्छा रिश्ता खो देता है। आज के समय में हर कोई जीवन में स्थायित्व और आर्थिक सुरक्षा चाहता है, लेकिन क्या केवल पैसा ही एक सुखी वैवाहिक जीवन की नींव रख सकता है? आइए पढ़ते हैं एक सत्य घटना पर आधारित यह भावुक ब्लॉग।

पति को खुश रखने की सलाह और देर से हुई शादी

पति को संभोग सुख दो तो वो तुम्हे दुनिया के सारे सुख देगा, अपनी सहेलियों, मां और चाची से यह बात मैं हमेशा सुनती आ रही थी। लेकिन असल में कमी कुछ और थी।

35 साल की उम्र में मेरा विवाह हुआ, यह काफी लेट समय था। जिससे मेरी शादी हुई उनकी उम्र 37 साल थी। पहले लोग शादी जल्दी करने पर जोर देते थे, लेकिन आज लोग पहले करियर बनाने के पीछे भागते हैं। कम उम्र में हुई शादी आपको आपके पार्टनर और परिवार से घुलने-मिलने में ज्यादा आसान होती है। लेकिन देर से हुई शादी में लोग इतने ज्यादा जटिल हो जाते हैं कि वह अपने आप को नए माहौल में ढाल नहीं पाते।

35 की उम्र में शादी होने से वैसे ही शरीर में कामवासना खत्म हो जाती है और रही-सही कसर 37 साल के पुरुष के अंदर भी नहीं बचती। बचती है तो एक बात, वो है साथ।

कम आय और शादी के शुरुआती दिन

जब मेरी शादी हुई तो मुझे पता था कि जिस व्यक्ति से मेरी शादी हो रही है, वो काफी कम कमाता है। पर 35 साल की उम्र होने पर मेरी मां को भी काफी चिंता होने लगी थी, क्योंकि मेरे पापा की मृत्यु समय से पहले हो गई थी। मैंने घर वालों से बात की तो लोगों ने बोला—”शादी करो, नहीं तो उम्र निकल जाएगी।” सहेलियों से बोला तो उन्होंने बोला—”रात को बिस्तर पर पति को खुश रखो, वो खुद मेहनत करके ज्यादा पैसे कमाएगा।”

सबकी बातों को ध्यान में रखकर मैंने शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद पत्नी के साथ-साथ एक पुरुष की जिंदगी में एक और चीज आती है, जिसे हम जिम्मेदारी के नाम से जानते हैं।

जिनसे मेरी शादी हुई थी, वो इस बात को जानते थे कि मैं शादी से खुश नहीं हूं क्योंकि उनकी आय कम है। शादी की पहली रात उन्होंने मुझसे कहा:

“देखो, मेरी आय कम है और उम्र ज्यादा है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम दोनों साथ में खुश नहीं रह सकते। मैं तुम्हें सभी संसाधन तो नहीं दे सकता, लेकिन इतने जरूर दे सकता हूं कि हमारी जिंदगी अच्छे से चले।”

और उस रात खाली यही बात हुई। ऐसे ही करते-करते 20 से 22 दिन बीत गए, पर हम दोनों के बीच पति-पत्नी वाला रिश्ता बना ही नहीं। शायद उनके मन में मलाल था कि वो कम कमाते हैं, जिसकी वजह से मैंने उन्हें मन से स्वीकार नहीं किया है।

पैसे की तंगी, विवाद और मायके वापसी

फिर सहेलियों से बात हुई, सबने फिर वही बात कही—”उन्हें रात में खुश करो और वो खुद तुम्हारी जरूरतें पूरी करेगा।”

महीने के अंत में उन्हें वेतन मिला 25,000 रुपये, जिसमें से 5,000 रुपये वो भविष्य के लिए रखकर 20,000 रुपये मुझे दिए और बोले—”मेरी जरूरतें काफी सीमित हैं, ये पैसे तुम रखो। अगर मुझे जरूरत हुई तो तुमसे ले लूंगा। तुम अपने हिसाब से घर देख लो।”

पर जब मैंने हिसाब लगाना शुरू किया तो पैसे कम पड़े। जब मैंने उनसे इस बारे में डिस्कस किया, तो वो बोले—”थोड़ी दिक्कत हो सकती है, लेकिन मैं दूसरी नौकरी के लिए ट्राई कर रहा हूं।”

ऐसे ही करते-करते शादी को 6 महीने हो गए और हमारा झगड़ा हुआ। मैं बोलती—”और पैसे कमाओ”, वो बोलते—”जो है उसमें एडजस्ट करने की कोशिश करो।” बात इतनी बढ़ गई कि मैं अपने मायके आ गई और मन बना लिया कि अब इसके साथ नहीं जाना।

उन्होंने कई बार मुझे बुलाया, मेरे घर आए लेने। थक-हारकर मैंने भी बोल दिया—”जिस दिन आप अच्छा कमाने लगेंगे, उस दिन आ जाना लेने। आप तो अभी पूरी तरह से मेरा खर्चा भी उठा नहीं पाते।”

यह बात उन्हें बहुत बुरी लगी, क्योंकि गुस्से की वजह से मेरा बोलने का लहजा भी खराब था। लेकिन इस बार उस इंसान के गैरत को चोट पहुंची थी। वो वापस तो गए, लेकिन कभी लौटकर नहीं आए। बल्कि उन्होंने अपने वकील से फोन करके बोला कि अगर तुम मुझसे अलग होना चाहती हो, तो हो सकती हो।

अहंकार, अदालत और तलाक का फैसला

यह जानकर मेरा गुस्सा और भड़क गया। मुझे लगा कि जो इंसान मेरा खर्चा नहीं उठा सकता, वो मुझे छोड़ने की धमकी दे रहा है। मैंने भी बोल दिया—”नहीं रहना है।”

हमारी हियरिंग हुई। जज ने पूछा, तो उन्होंने स्पष्ट बोला:

“Sir, मेरी तनख्वाह कम है, जिससे इन्हें आपत्ति है। और मैं इन्हें खुश नहीं रख पा रहा हूं, और ना यह मेरे साथ खुश हैं। किसी इंसान को जबरदस्ती खुश नहीं किया जा सकता। मेरे बस में इससे ज्यादा कुछ नहीं है, हर इंसान को अपनी खुशी चुनने की आजादी है।”

जज साहब ने मुझे समझाया कि एक बार रिश्ते में खटास आ जाती है तो जिंदगी खराब हो जाती है। तुम चाहो तो एक नई शुरुआत कर सकती हो। पैसे कम हैं, लेकिन इतने भी नहीं कि तुम्हारी बेसिक जरूरतें पूरी न हो सकें। लेकिन ईगो (अहंकार) की वजह से मैंने किसी की नहीं सुनी और कुछ समय बाद मेरा तलाक हो गया।

नौकरी का कड़वा सच और जिंदगी की सच्चाई

तलाक के 6 महीने मैं घर पर रही, लेकिन उसके बाद मैंने एक नौकरी करने का निश्चय किया। अब मेरी उम्र 37 साल हो गई थी। नौकरी पर आने पर पता चला कि कितना मेहनत का काम है। और यह भी पता चला कि एक तलाकशुदा लड़की के आगे-पीछे सब घूमते हैं, मौके की तलाश करते हैं कि कब मौका मिले और इसके साथ कुछ करने को मिले।

काम अच्छा हो तो आपकी कोई तारीफ नहीं करता, लेकिन अगर काम में कमी हो तो ऑफिस के बॉस से लेकर जूनियर तक पीछे पड़ जाते हैं। मेरी तनख्वाह 15,000 रुपये की है। अब समझ में आने लगा था कि नौकरी करना कितना कठिन है। कुछ भी चाहो, लेकिन हमारे हाथ में कुछ नहीं है।

अब जिस 15,000 रुपये के लिए मुझे सुबह 10 से शाम 6 बजे तक काम करना पड़ता था, लोगों के हैरेसमेंट का सामना करना पड़ता था… पहले उससे ज्यादा घर बैठे 20,000 रुपये मिलते थे, लेकिन अब दिनभर की मेहनत के बाद केवल 15,000 रुपये मिल रहे थे।

एक पुरुष अपने परिवार की कमी को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करता है, लेकिन हम औरतें सिर्फ यह सोचती हैं कि कैसे हमारा काम पूरा हो।

शादी में रिश्ते और पैसे का महत्व: अंतिम सीख

आज उसी शख्स की नौकरी में तनख्वाह 86,000 रुपये है। मैंने यह गलती की कि रिश्ते को पैसे के पैरामीटर पर तौलने लगी थी, लेकिन यह सही नहीं था। यदि प्यार से समझाती, तो हमारा जीवन भी आगे अच्छा चलता।

आज के दौर में लड़कियां किसी लड़के से शादी करने से पहले यह जानना चाहती हैं कि लड़का कितना कमा रहा है। लेकिन असल में किसी से शादी करने से पहले यह जानना जरूरी है कि उसका चरित्र कैसा है।

शादी जैसे पवित्र बंधन को चलाने के लिए जरूरी है:

  1. आपसी सहमति
  2. सामंजस्य (तालमेल)
  3. विश्वास और सम्मान

लेकिन आज मेरी तरह सभी लड़कियां अपनी शादी में सबसे पहले यह देखती हैं कि लड़का पैसा कितना कमा रहा है। लड़कियां तो लड़कियां, उनके मां-बाप भी यही देखते हैं।

एक अच्छा रिश्ता कभी भी पैसे के दम पर नहीं चलता है। मुझे शादी में रिश्ते और पैसे का महत्व तब समझ आया जब मैंने अपना बना-बनाया रिश्ता खो दिया। किसी अमीर इंसान से रोज 4 बातें सुनने से बेहतर है कि किसी कम आय वाले सच्चे इंसान के साथ शादी करके खुश रहने में आनंद है।

आपकी क्या राय है? यह एक सत्य घटना है। आप बताइए, आपके हिसाब से एक मजबूत और सुखी रिश्ता चलाने के लिए पैसे कितने जरूरी हैं? अपने विचार कमेंट में जरूर साझा करें!

वैवाहिक रिश्तों में आपसी समझ और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में अधिक जानने के लिए आप मानसिक स्वास्थ्य एवं संबंध परामर्श (Mental Health & Relationship Guidance)
पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1 thought on “<div class="post-thumbnail" style="margin-bottom:30px"><img width="1200" height="630" src="https://blog.khaalipaper.com/wp-content/uploads/2026/09/shadi-mein-rishte-aur-paise-ka-mahatva.jpg" class="attachment-post-thumbnail size-post-thumbnail wp-post-image" alt="शादी में रिश्ते और पैसे का महत्व दर्शाती हुई एक महिला की विचारशील तस्वीर" decoding="async" loading="lazy" srcset="https://blog.khaalipaper.com/wp-content/uploads/2026/09/shadi-mein-rishte-aur-paise-ka-mahatva.jpg 1200w, https://blog.khaalipaper.com/wp-content/uploads/2026/09/shadi-mein-rishte-aur-paise-ka-mahatva-300x158.jpg 300w, https://blog.khaalipaper.com/wp-content/uploads/2026/09/shadi-mein-rishte-aur-paise-ka-mahatva-1024x538.jpg 1024w, https://blog.khaalipaper.com/wp-content/uploads/2026/09/shadi-mein-rishte-aur-paise-ka-mahatva-768x403.jpg 768w" sizes="auto, (max-width: 1200px) 100vw, 1200px" /></div>शादी में रिश्ते और पैसे का महत्व: एक सच्ची कहानी से सीख”

  1. आपका विचार, नज़रिया या दृष्टिकोण बहुत सकारात्मक, समझदारी भरा और दूसरों के लिए प्रेरणादायक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top